RRB NTPC UG Result 2026: जानिए कैसे डाउनलोड करें CBT 1 का रिजल्ट और स्कोरकार्ड PDF

RRB NTPC UG Result 2026: CBT 1 का रिजल्ट जारी, जानिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका और CBT 2 की डेट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC Undergraduate (UG) CBT 1 परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज, 24 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया है। अगर आपने CEN 07/2025 के तहत आयोजित हुई इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, तो अब आप अपने क्षेत्रीय RRB (Regional RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBT 1 पास करने वाले सभी उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी CBT 2 के लिए क्वालीफाई हो चुके हैं।

RRB NTPC CBT 2 Exam Schedule 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, अभी से शुरू करें तैयारी

रिजल्ट के साथ ही CBT 2 की तारीख भी सामने आ चुकी है। RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसलिए बिना समय गंवाए अगले राउंड की तैयारी में जुट जाएं।

रिजल्ट की मुख्य बातें (Key Highlights)

  1. परीक्षा की तारीख: CBT 1 का आयोजन 7 मई से 20 जून 2026 के बीच हुआ था।
  2. आंसर की (Answer Key): प्रोविज़नल आंसर की 27 जून को जारी की गई थी और 5 जुलाई तक ऑब्जेक्शन विंडो खुली थी।
  3. अगला चरण: CBT 2 परीक्षा 17 सितंबर 2026 को होगी।

RRB NTPC UG Result 2026: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. अपने संबंधित RRB जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर Latest Notifications / Results सेक्शन खोलें।

  3. स्क्रीन पर आ रहे "RRB NTPC (UG) 2026 रिजल्ट" के लिंक को ओपन करें।

  4. शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

  6. अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप CBT 2 के लिए सेलेक्ट हो चुके हैं।

  7. PDF को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

(नोट: अहमदाबाद रीजन के उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल से direct PDF - link डाउनलोड कर सकते हैं )

CBT 2 की तैयारी पर दें ध्यान

अब जब रिजल्ट आ चुका है, तो आगे की चयन प्रक्रिया पूरी तरह CBT 2 के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। 17 सितंबर को होने वाले एग्जाम के लिए अपने मुख्य विषयों का तुरंत रिवीजन शुरू कर दें।

नोट : उम्मीदवार अपने आवेदन किए गए रेलवे ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और मेरिट लिस्ट PDF चेक कर सकते हैं।)


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.